Phrases in Mathematical Statement 11th
1.गणितीय कथन में वाक्यांश ग्यारहवीं (Phrases in Mathematical Statement 11th)मिश्र कथन में विशेष शब्द कक्षा 11 (Special Words in Compound Statement Class 11):
गणितीय कथन में वाक्यांश ग्यारहवीं (Phrases in Mathematical Statement 11th) के इस आर्टिकल में मिश्र कथन में प्रयुक्त ‘और’,’या’ प्रकार के संयोजक शब्दों का प्रयोग करने के लिए सवालों को हल करके समझने का प्रयास करेंगे।
आपको यह जानकारी रोचक व ज्ञानवर्धक लगे तो अपने मित्रों के साथ इस गणित के आर्टिकल को शेयर करें।यदि आप इस वेबसाइट पर पहली बार आए हैं तो वेबसाइट को फॉलो करें और ईमेल सब्सक्रिप्शन को भी फॉलो करें।जिससे नए आर्टिकल का नोटिफिकेशन आपको मिल सके।यदि आर्टिकल पसन्द आए तो अपने मित्रों के साथ शेयर और लाईक करें जिससे वे भी लाभ उठाए।आपकी कोई समस्या हो या कोई सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट करके बताएं।इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।
Also Read This Article:- Negation of Statement Class 11
2.गणितीय कथन में वाक्यांश ग्यारहवीं के साधित उदाहरण (Phrases in Mathematical Statement 11th Solved Illustrations):
Illustration:1.निम्नलिखित मिश्र कथनों में पहले संयोजक शब्दों को पहचानिए और फिर उनको घटक कथनों में विघटित कीजिए:
Illustration:1(i).सभी परिमेय संख्याएँ वास्तविक संख्याएँ होती हैं और सभी वास्तविक संख्याएँ सम्मिश्र संख्याएँ नहीं होती हैं।
Solution:संयोजकःऔर
घटक कथन:
सभी परिमेय संख्याएँ वास्तविक संख्याएँ होती हैं।
सभी वास्तविक संख्याएँ सम्मिश्र संख्याएँ नहीं होती हैं।
Illustration:1(ii).किसी पूर्णांक संख्या का वर्ग धन या ऋण होता है।
Solution:संयोजकःया
घटक कथन:
किसी पूर्णांक का वर्ग धन होता है।
किसी पूर्णांक का वर्ग ऋण होता है।
Illustration:1(iii).रेत (बालू) धूप में शीघ्र गर्म हो जाती है और रात्रि में शीघ्र ठंडी नहीं होती है।
Solution:संयोजकःऔर
घटक कथन:
रेत (बालू) धूप में शीघ्र गर्म हो जाती है।
रेत रात्रि में शीघ्र ठंडी नहीं होती है।
Illustration:1(iv).x=2 और x=3 समीकरण 3 x^2-x-10=0 के मूल हैं।
Solution:संयोजकःऔर
घटक कथन:
x=2 समीकरण 3 x^2-x-10=0 का मूल है।
x=3 समीकरण 3 x^2-x-10=0 का मूल है।
Illustration:2.निम्नलिखित कथनों में परिमाणवाचक वाक्यांश पहचानिए और कथनों के निषेधन लिखिएः
Illustration:2(i).एक ऐसी संख्या का अस्तित्व है,जो अपने वर्ग के बराबर है।
Solution:परिमाणवाचक वाक्यांश:एक ऐसे का अस्तित्व है।
निषेधन:एक ऐसी संख्या का अस्तित्व नहीं है जो अपने वर्ग के बराबर है।
Illustration:2(ii).प्रत्येक वास्तविक संख्या x के लिए,x, (x+1) से कम होता है।
Solution:परिमाणवाचक वाक्यांश:प्रत्येक के लिए
निषेधन:एक ऐसी वास्तविक संख्या x का अस्तित्व है ताकि x, (x+1) से कम नहीं है।
Illustration:2(iii).भारत के हर राज्य/प्रदेश के लिए एक राजधानी का अस्तित्व है।
Solution:परिमाणवाचक वाक्यांश:एक ऐसे का अस्तित्व है।
निषेधन:भारत के एक ऐसे राज्य का अस्तित्व है जिसकी राजधानी नहीं है।
Illustration:3.जाँचिए कि क्या नीचे लिखे कथनों के जोड़े (युग्म) एक-दूसरे के निषेधन हैं।अपने उत्तर के लिए कारण भी बतलाइएः
Illustration:3(i).प्रत्येक वास्तविक संख्याओं x और y के लिए x+y=y+x सत्य है।
Illustration:3(ii).ऐसी वास्तविक संख्याओं x और y का अस्तित्व है जिनके लिए x+y=y+x सत्य है।
Solution:निषेधन नहीं है।
(i) में दिए गए कथन का निषेधन है:”x और y वास्तविक संख्याओं के अस्तित्व इस प्रकार हैं,कि x+y \neq y+x “,जो (ii) में दिए गए कथन से भिन्न है।
Illustration:4.बतलाइए कि निम्नलिखित कथनों में प्रयुक्त ‘या’ ‘अपवर्जित’ है अथवा ‘अन्तर्विष्ट’ हैं।अपने उत्तर के लिए कारण भी बतलाइएः
Illustration:4(i).सूर्य उदय होता है या चन्द्रमा अस्त होता है।
Solution:अपवर्जित क्योंकि सूर्य का उदय होना और चन्द्रमा का अस्त होना एक साथ सम्भव नहीं है।
Illustration:4(ii).ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदन हेतु आपके पास राशन कार्ड या पासपोर्ट होना चाहिए।
Solution:अन्तर्विष्ट क्योंकि लाइसेंस के लिए राशन और पासपोर्ट दोनों ही हो सकते हैं।
Illustration:4(iii).सभी पूर्णांक धन या ऋण होते हैं।
Solution:अपवर्जित क्योंकि कोई भी पूर्णांक एक साथ धन या ऋण नहीं हो सकता है।
उपर्युक्त उदाहरणों के द्वारा गणितीय कथन में वाक्यांश ग्यारहवीं (Phrases in Mathematical Statement 11th)मिश्र कथन में विशेष शब्द कक्षा 11 (Special Words in Compound Statement Class 11) को समझ सकते हैं।
3.गणितीय कथन में वाक्यांश ग्यारहवीं की समस्याएँ (Phrases in Mathematical Statement 11th Problems):
निम्नलिखित मिश्र कथन के घटक कथन ज्ञात कीजिएः
(1.)आकाश नीला है और घास हरी है।
(2.)वर्षा हो रही है और ठण्डक है।
(3.)सभी परिमेय संख्याएँ,वास्तविक संख्याएँ होती है और सभी वास्तविक संख्याएँ,सम्मिश्र संख्याएँ होती हैं।
(4.)0 एक धन संख्या है या एक ऋण संख्या है।
उपर्युक्त सवालों को हल करने पर गणितीय कथन में वाक्यांश ग्यारहवीं (Phrases in Mathematical Statement 11th)मिश्र कथन में विशेष शब्द कक्षा 11 (Special Words in Compound Statement Class 11) को ठीक से समझ सकते हैं।
Also Read This Article:- Mathematical Statement Class 11
4.गणितीय कथन में वाक्यांश ग्यारहवीं (Frequently Asked Questions Related to Phrases in Mathematical Statement 11th)मिश्र कथन में विशेष शब्द कक्षा 11 (Special Words in Compound Statement Class 11) से सम्बन्धित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न:
प्रश्न:1.संयोजक से क्या आशय है? (What Do You Mean by Connecting Words?):
उत्तर:मिश्र कथन में प्रयुक्त ‘और’, ‘या’ प्रकार के कुछ संयोजक शब्दों का प्रयोग बहुधा गणितीय कथन में होता है।इन्हें ‘संयोजक’ कहते हैं।
प्रश्न:2.संयोजक “या” प्रयुक्त मिश्र कथन के नियम लिखिए। (Write the Rules for the Connecting Word “or” Compound Statement Used):
उत्तर:(1.)अन्तर्विष्ट ‘या’ प्रयुक्त मिश्र कथन सत्य होता है,जब उसका कोई एक घटक कथन सत्य हो या उसके दोनों ही घटक कथन सत्य हों।
(2.)अंतर्विष्ट ‘या’ प्रयुक्त मिश्र कथन असत्य होता है,जब उसके दोनों ही घटक कथन असत्य होते हैं।
प्रश्न:3.परिमाणवाचक वाक्यांश किसे कहते हैं? (What Are Quantifiers Phrases?):
उत्तर:शब्द “और” तथा ‘या’ संयोजक कहलाते हैं तथा “एक ऐसा का अस्तित्व है” और “प्रत्येक के लिए” को परिमाणवाचक वाक्यांश कहते हैं।
‘एक ऐसे का अस्तित्व’ से निकटस्थ वाक्यांश ‘प्रत्येक के लिए (या सभी के लिए)’ है।
गणितीय कथन में बहुधा आने वाले एक वाक्यांश ‘एक ऐसे का अस्तित्व’ है।
उपर्युक्त प्रश्नों के उत्तर द्वारा गणितीय कथन में वाक्यांश ग्यारहवीं (Phrases in Mathematical Statement 11th)मिश्र कथन में विशेष शब्द कक्षा 11 (Special Words in Compound Statement Class 11) के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
No. | Social Media | Url |
---|---|---|
1. | click here | |
2. | you tube | click here |
3. | click here | |
4. | click here | |
5. | Facebook Page | click here |
6. | click here |
Phrases in Mathematical Statement 11th
गणितीय कथन में वाक्यांश ग्यारहवीं
(Phrases in Mathematical Statement 11th)
Phrases in Mathematical Statement 11th
गणितीय कथन में वाक्यांश ग्यारहवीं (Phrases in Mathematical Statement 11th) के इस
आर्टिकल में मिश्र कथन में प्रयुक्त ‘और’,’या’ प्रकार के संयोजक शब्दों का प्रयोग करने के
लिए सवालों को हल करके समझने का प्रयास करेंगे।
Related Posts
About Author
Satyam
About my self I am owner of Mathematics Satyam website.I am satya narain kumawat from manoharpur district-jaipur (Rajasthan) India pin code-303104.My qualification -B.SC. B.ed. I have read about m.sc. books,psychology,philosophy,spiritual, vedic,religious,yoga,health and different many knowledgeable books.I have about 15 years teaching experience upto M.sc. ,M.com.,English and science.